बेगूसराय: कारगिल भवन में DM की अध्यक्षता में पेंशन अदालत का आयोजन, 02 मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन हुआ
कारगिल भवन में डीएम तुषार सिंगला की अध्य्क्षता में शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे पेंशन अदालत का आयोजन किया गया. इस आयोजन में पेंशनर समाज के लोग एवं व्यक्तिगत पेंशनर अपनी लंबित पेंशन की समस्याओं के लेकर आये हुए थे. जिनसे वांछित दस्तावेज लेकर मामलों के त्वरित निष्पादन के लिये संबंधित निकासी एवं वयनन पदाधिकारी को भेज दिया गया है.