सेगांव: भागवत कथा का भव्य समापन: 'राधे राधे' पर नाचे तलकपुरा के भक्त #भागवत कथा,#महापुराण
सेगांव: तलकपुरा में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, भजनों पर झूमे सैकड़ों श्रद्धालु—गांव हुआ भक्ति मय मध्य प्रदेश के सेगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत तलकपुरा में पिछले कई दिनों से भव्य संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। पंडित वासुदेव कृष्ण धामनोद (वालों) के सुरीले स्वर और ओजपूर्ण वाचन से कथा का रसपान हो रहा था, जो श्रोताओं के हृदय को छू गया।