चौरीचौरा: चौरीचौरा क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी का त्योहार
चौरीचौरा क्षेत्र में विजयादशमी का पर्व मंगलवार को श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रामलीला का आयोजन किया गया, जहां भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। रामलीला के दौरान रावण और मेघनाद वध के प्रसंगों का सजीव मंचन किया।