Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image
image

#भरतपुर। माई भारत और गृह मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एनआईसी भरतपुर में वर्चुअल संवाद का आयोजन हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 245 जिलों के 5 हजार से अधिक माई भारत वॉलिंटियर्स से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने युवाओं को सीमावर्ती गांवों का भ्रमण कर वहां के जनजीवन, संस्कृति और विकास कार्यों को करीब से समझने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भ्रमण करने से दृष्टिकोण व्यापक होता है और भ्रम दूर होते हैं, जिससे राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिलती है। ​संवाद के दौरान सिक्किम की अंकिता और राजस्थान के सुनील सहित विभिन्न राज्यों के युवाओं ने हिमाचल और किन्नौर जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों के अपने अनुभव पीएम से साझा किए। भरतपुर में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं में देशभक्ति और सेवा भावना को मजबूत करता है। इस दौरान विभागीय अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में युवा वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे।

Bharatpur, Bharatpur | Jul 26, 2026

MORE NEWS

#कुछ_तो_शर्म_करो_जिम्मेदारों!
​भरतपुर। डीग जिले की कुम्हेर तहसील के अजान से अभोर्रा मुख्य सड़क की बदहाली के चलते ग्रामीणों को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। लंबे समय से जलभराव, गहरे गड्ढों और कीचड़ की मार झेल रही इस सड़क के स्थायी समाधान के लिए ग्रामीणों ने हर जिम्मेदार अधिकारी, जनप्रतिनिधि से गुहार लगा ली, लेकिन किसी के जान पर जूं तक नहीं रेंगी। कुम्भकर्णीय नींद में सोये इन जिम्मेदारों को जगाने के लिए अब एक बार फिर स्थानीय निवासी अधिवक्ता तेजेंद्र कुंतल अभोर्रा ने मुख्यमंत्री, पीडब्ल्यूडी मंत्री समेत दर्जनों उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा है। ​पत्र में पीडब्ल्यूडी विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर तीखा हमला बोलते हुए कहा गया है कि जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को रोज जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। राहगीर कीचड़ में फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन जनप्रप्रतिनिधियों से लेकर अफसरों तक किसी को आमजन की दुर्दशा से कोई फर्क नहीं पड़ रहा। अधिवक्ता ने चेतावनी भरे लहजे में सड़क के तत्काल पुनर्निर्माण और पक्की जल निकासी प्रणाली (नाली निर्माण) की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को इस नरकीय स्थिति से मुक्ति मिल सके।

#कुछ_तो_शर्म_करो_जिम्मेदारों! ​भरतपुर। डीग जिले की कुम्हेर तहसील के अजान से अभोर्रा मुख्य सड़क की बदहाली के चलते ग्रामीणों को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। लंबे समय से जलभराव, गहरे गड्ढों और कीचड़ की मार झेल रही इस सड़क के स्थायी समाधान के लिए ग्रामीणों ने हर जिम्मेदार अधिकारी, जनप्रतिनिधि से गुहार लगा ली, लेकिन किसी के जान पर जूं तक नहीं रेंगी। कुम्भकर्णीय नींद में सोये इन जिम्मेदारों को जगाने के लिए अब एक बार फिर स्थानीय निवासी अधिवक्ता तेजेंद्र कुंतल अभोर्रा ने मुख्यमंत्री, पीडब्ल्यूडी मंत्री समेत दर्जनों उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा है। ​पत्र में पीडब्ल्यूडी विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर तीखा हमला बोलते हुए कहा गया है कि जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को रोज जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। राहगीर कीचड़ में फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन जनप्रप्रतिनिधियों से लेकर अफसरों तक किसी को आमजन की दुर्दशा से कोई फर्क नहीं पड़ रहा। अधिवक्ता ने चेतावनी भरे लहजे में सड़क के तत्काल पुनर्निर्माण और पक्की जल निकासी प्रणाली (नाली निर्माण) की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को इस नरकीय स्थिति से मुक्ति मिल सके।

Bharatpur, Bharatpur | Jul 26, 2026

#विकास_की_गंगा_में_डूबता_भविष्य!
भरतपुर। बयाना तहसील के गांव सेवला (पोस्ट मिलकपुर) स्थित सरकारी स्कूल के सामने मुख्य रास्ते पर 2 से 3 फीट तक जलभराव बना हुआ है, जिसने शासन-प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की संवेदनहीनता को उजागर कर दिया है। रास्ते पर फैले पानी के कारण रोजाना मासूम बच्चे दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। लगातार बने इस खतरे को देखते हुए कई अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतराने लगे हैं, जिससे नामांकनों पर भी असर पड़ रहा है। ​हैरत की बात यह है कि स्थिति इतनी विकट होने के बावजूद न तो स्कूल प्रशासन और न ही पंचायत के जनप्रतिनिधि कोई ठोस कदम उठा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार पूरी तरह आंखें मूंदे बैठे हैं। इस स्कूल में पढ़ने वाले लगभग 90 प्रतिशत बच्चे दलित समाज से आते हैं, लेकिन प्रशासन की यह उपेक्षा सीधे तौर पर इन नौनिहालों के शिक्षा के अधिकार और भविष्य पर सवालिया निशान लगा रही है। अगर जल्द ही जलभराव की निकासी का समाधान नहीं किया गया, तो बच्चों का उज्ज्वल भविष्य अंधकार में डूब जाएगा।

#विकास_की_गंगा_में_डूबता_भविष्य! भरतपुर। बयाना तहसील के गांव सेवला (पोस्ट मिलकपुर) स्थित सरकारी स्कूल के सामने मुख्य रास्ते पर 2 से 3 फीट तक जलभराव बना हुआ है, जिसने शासन-प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की संवेदनहीनता को उजागर कर दिया है। रास्ते पर फैले पानी के कारण रोजाना मासूम बच्चे दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। लगातार बने इस खतरे को देखते हुए कई अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतराने लगे हैं, जिससे नामांकनों पर भी असर पड़ रहा है। ​हैरत की बात यह है कि स्थिति इतनी विकट होने के बावजूद न तो स्कूल प्रशासन और न ही पंचायत के जनप्रतिनिधि कोई ठोस कदम उठा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार पूरी तरह आंखें मूंदे बैठे हैं। इस स्कूल में पढ़ने वाले लगभग 90 प्रतिशत बच्चे दलित समाज से आते हैं, लेकिन प्रशासन की यह उपेक्षा सीधे तौर पर इन नौनिहालों के शिक्षा के अधिकार और भविष्य पर सवालिया निशान लगा रही है। अगर जल्द ही जलभराव की निकासी का समाधान नहीं किया गया, तो बच्चों का उज्ज्वल भविष्य अंधकार में डूब जाएगा।

Bharatpur, Bharatpur | Jul 26, 2026

गूंज रहे गिर्राज जी जयकारे,परिक्रमार्थियों का रेला,जगह-जगह भण्डारे,जलपान की सुविधाए,जगदीश मीणा ने दिव्यांग को खिलाया हाथ से भोजन
हलैना,आस्था से भरपूर बृज अंचल के देवता श्री गिरिराज धरण की ओर जैसे-जैसे गुरू पूर्णिमा पर्व निकट आ रहा है,वैसे-वैसे जयपुर नेशनल हाइवे सहित अन्य सडक मार्ग सहित श्री गिर्राज जी परिक्रमा में परिक्रमार्थियों का रेला बढ रा है। सबसे ज्यादा भक्ति भाव कस्वा हलैना,भुसावर,नदबई,खेरलीगंज,उच्चैन,वैर, महवा आदि सहित हलैना से पूंछरी का लोठा वाया नदबई-कुम्हेर,सेत,महवा से गोर्वधन वाया खेरलीगंज,नगर,डीग,उच्चैन से गोर्वधन वाया भरतपुर,सोंख आदि मार्गो के सभी गांवा पर भण्डारे लगे हुए और चिकित्सा,जलपान,ठहराव आदि की सुविधाए जारी है। पूंछरी का लोठा पर सन्तोषी माता मन्दिर के सामने राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ.किरोडीलाल मीणा के सानिध्यं में एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश मीणा बौराज और उनकी टीम के द्वारा 23 जुलाई से गुरू पूर्णिमा महोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में देशी घी का भण्डारा जारी है,जहां पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश मीणा बौराज ने परिक्रमा लगा रहे एक दिव्यांग को स्वयं के हाथ से भोजन कराया और परिक्रमा मार्ग की स्वच्छता की।

गूंज रहे गिर्राज जी जयकारे,परिक्रमार्थियों का रेला,जगह-जगह भण्डारे,जलपान की सुविधाए,जगदीश मीणा ने दिव्यांग को खिलाया हाथ से भोजन हलैना,आस्था से भरपूर बृज अंचल के देवता श्री गिरिराज धरण की ओर जैसे-जैसे गुरू पूर्णिमा पर्व निकट आ रहा है,वैसे-वैसे जयपुर नेशनल हाइवे सहित अन्य सडक मार्ग सहित श्री गिर्राज जी परिक्रमा में परिक्रमार्थियों का रेला बढ रा है। सबसे ज्यादा भक्ति भाव कस्वा हलैना,भुसावर,नदबई,खेरलीगंज,उच्चैन,वैर, महवा आदि सहित हलैना से पूंछरी का लोठा वाया नदबई-कुम्हेर,सेत,महवा से गोर्वधन वाया खेरलीगंज,नगर,डीग,उच्चैन से गोर्वधन वाया भरतपुर,सोंख आदि मार्गो के सभी गांवा पर भण्डारे लगे हुए और चिकित्सा,जलपान,ठहराव आदि की सुविधाए जारी है। पूंछरी का लोठा पर सन्तोषी माता मन्दिर के सामने राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ.किरोडीलाल मीणा के सानिध्यं में एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश मीणा बौराज और उनकी टीम के द्वारा 23 जुलाई से गुरू पूर्णिमा महोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में देशी घी का भण्डारा जारी है,जहां पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश मीणा बौराज ने परिक्रमा लगा रहे एक दिव्यांग को स्वयं के हाथ से भोजन कराया और परिक्रमा मार्ग की स्वच्छता की।

Bharatpur, Bharatpur | Jul 26, 2026