गूंज रहे गिर्राज जी जयकारे,परिक्रमार्थियों का रेला,जगह-जगह भण्डारे,जलपान की सुविधाए,जगदीश मीणा ने दिव्यांग को खिलाया हाथ से भोजन
हलैना,आस्था से भरपूर बृज अंचल के देवता श्री गिरिराज धरण की ओर जैसे-जैसे गुरू पूर्णिमा पर्व निकट आ रहा है,वैसे-वैसे जयपुर नेशनल हाइवे सहित अन्य सडक मार्ग सहित श्री गिर्राज जी परिक्रमा में परिक्रमार्थियों का रेला बढ रा है। सबसे ज्यादा भक्ति भाव कस्वा हलैना,भुसावर,नदबई,खेरलीगंज,उच्चैन,वैर, महवा आदि सहित हलैना से पूंछरी का लोठा वाया नदबई-कुम्हेर,सेत,महवा से गोर्वधन वाया खेरलीगंज,नगर,डीग,उच्चैन से गोर्वधन वाया भरतपुर,सोंख आदि मार्गो के सभी गांवा पर भण्डारे लगे हुए और चिकित्सा,जलपान,ठहराव आदि की सुविधाए जारी है। पूंछरी का लोठा पर सन्तोषी माता मन्दिर के सामने राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ.किरोडीलाल मीणा के सानिध्यं में एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश मीणा बौराज और उनकी टीम के द्वारा 23 जुलाई से गुरू पूर्णिमा महोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में देशी घी का भण्डारा जारी है,जहां पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश मीणा बौराज ने परिक्रमा लगा रहे एक दिव्यांग को स्वयं के हाथ से भोजन कराया और परिक्रमा मार्ग की स्वच्छता की।