जहानाबाद: समाहरणालय सभाकक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन, एसपी ने थानों के कार्यों की समीक्षा की
समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में सोमवार रात्रि को पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी थानाध्यक्षों एवं वरीय अधिकारियों ने भाग लिया। एसपी ने पिछले महीने की अपराध स्थिति, लंबित मामलों, गश्ती व्यवस्था और थानों की कार्यशैली की विस्तार से समीक्षा की।