कोईलवर: कोईलवर अंचल कार्यालय में जनता दरबार, चार मामलों में से तीन का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया
भूमि विवादों के त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन को लेकर शनिवार को कोईलवर अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। राजस्व पदाधिकारी राजभूषण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में कुल चार मामलों की सुनवाई हुई। इनमें तीन मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जनता दरबार सुबह 11:00 दोपहर 3:30 बजे तक चला ।