Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews
image
image
image
image
image

हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित आज विद्यालयों में हुई तिरंगा प्रश्नोत्तरी, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग नीमच, 10 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार और कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को तिरंगे के महत्व और देश के प्रति सम्मान की भावना से जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में 10 अगस्त को विद्यालयों में तिरंगा प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीआरपीएफ नीमच, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेवली-देवली और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुचडौद, शा.क.उ.मा.वि.जीरन, शा.उ.मा.वि.भरभडिया, शा.उ.मा.वि.झांतला, शा.हाई स्कूल आलोरी तथा शा.हाई स्कूल मोडी में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों से तिरंगे के इतिहास, उसके स्वरूप, तीनों रंगों के महत्व, अशोक चक्र, स्वतंत्रता आंदोलन और नागरिक कर्तव्यों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्नों के उत्तर दिए। अभियान के तहत 11 अगस्त को तिरंगे से संबंधित चित्रकला,12 अगस्त को तिरंगा रैली,13 अगस्त को तिरंगा साइकिल रैली,14 अगस्त को तिरंगा सजावट और 17 अगस्त को मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा। विद्यालयों में आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना है। अभियान के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों की सहभागिता से विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। विद्यालयों में होने वाली गतिविधियों के छायाचित्र भी संबंधित विद्यालय गतिविधि समूह में साझा किए जा रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हो रही गतिविधियां विद्यार्थियों को देश के राष्ट्रीय प्रतीक और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का काम कर रही हैं। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Culture, Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh #HarGharTirangaAbhiyan #Neemuch #नीमच

3 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

MORE NEWS

LIVE: पवित्र श्रावण मास के अवसर पर उज्जैन में भगवान श्री महाकाल की द्वितीय सवारी का नगर भ्रमण

LIVE: पवित्र श्रावण मास के अवसर पर उज्जैन में भगवान श्री महाकाल की द्वितीय सवारी का नगर भ्रमण

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में होंगे व्यापक आयोजन

कलेक्टर ने व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्देश

नीमच, 10 अगस्त 2026। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 9 से 17 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देने के साथ स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के त्याग और बलिदान से जनसामान्य को परिचित कराने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसी क्रम में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी मनाया जाएगा।
 अभियान की तैयारियों एवं गतिविधियों के संबंध में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं, क्लबों तथा गणमान्य नागरिकों से अभियान के दौरान आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के संबंध में सुझाव लिए गए।
 बैठक में तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, मैराथन, साइक्लोथॉन, तिरंगा बाइक रैली, मानव श्रृंखला, तिरंगा सजावट, तिरंगा प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी एवं देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा की गई। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में व्यापक जनभागीदारी के साथ गतिविधियां आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया।
 भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित गतिविधियों को भी हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ा गया है। अभियान अवधि में आयोजित प्रत्यक्ष कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन तथा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का फहराना एवं प्रदर्शन शामिल रहेगा।
 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विभाजन के दौरान विस्थापन एवं अपने प्राण गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मौन जुलूस एवं श्रद्धांजलि सभा सहित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभाजन से प्रभावित परिवारों अथवा उनके प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनके अनुभव साझा कराने तथा नई पीढ़ी को उस दौर के इतिहास से परिचित कराने पर भी चर्चा हुई।
 कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत अधिक से अधिक नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्यक्रमों का समयबद्ध एवं व्यापक स्तर पर आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव,अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश,तीनों अनुविभागों के एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्र सिंह धार्वे, श्रीमती मयूरी जोक, डिप्टी कलेक्टर श्रुति भयडिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा आरोग्य भारती,अग्रवाल समाज,बोहरा समाज, खंडेलवाल वैश्य समाज, रोटरी क्लब,इनरव्हील क्लब, नीमच जिला बस ऑपरेटर एसोसिएशन,फुटकर किराना व्यापारी संघ,संकल्प पर्यावरण संस्था,स्वच्छता विकास कृति संस्था सहित विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Culture, Madhya Pradesh 
#HarGharTiranga
#IndependenceDay2026
#AzadiKaAmritMahotsav
#Neemuch
#नीमच

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में होंगे व्यापक आयोजन कलेक्टर ने व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्देश नीमच, 10 अगस्त 2026। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 9 से 17 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देने के साथ स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के त्याग और बलिदान से जनसामान्य को परिचित कराने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसी क्रम में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी मनाया जाएगा। अभियान की तैयारियों एवं गतिविधियों के संबंध में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं, क्लबों तथा गणमान्य नागरिकों से अभियान के दौरान आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के संबंध में सुझाव लिए गए। बैठक में तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, मैराथन, साइक्लोथॉन, तिरंगा बाइक रैली, मानव श्रृंखला, तिरंगा सजावट, तिरंगा प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी एवं देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा की गई। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में व्यापक जनभागीदारी के साथ गतिविधियां आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित गतिविधियों को भी हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ा गया है। अभियान अवधि में आयोजित प्रत्यक्ष कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन तथा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का फहराना एवं प्रदर्शन शामिल रहेगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विभाजन के दौरान विस्थापन एवं अपने प्राण गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मौन जुलूस एवं श्रद्धांजलि सभा सहित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभाजन से प्रभावित परिवारों अथवा उनके प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनके अनुभव साझा कराने तथा नई पीढ़ी को उस दौर के इतिहास से परिचित कराने पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत अधिक से अधिक नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्यक्रमों का समयबद्ध एवं व्यापक स्तर पर आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव,अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश,तीनों अनुविभागों के एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्र सिंह धार्वे, श्रीमती मयूरी जोक, डिप्टी कलेक्टर श्रुति भयडिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा आरोग्य भारती,अग्रवाल समाज,बोहरा समाज, खंडेलवाल वैश्य समाज, रोटरी क्लब,इनरव्हील क्लब, नीमच जिला बस ऑपरेटर एसोसिएशन,फुटकर किराना व्यापारी संघ,संकल्प पर्यावरण संस्था,स्वच्छता विकास कृति संस्था सहित विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Culture, Madhya Pradesh #HarGharTiranga #IndependenceDay2026 #AzadiKaAmritMahotsav #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

चकसोडीझर एवं बावड़ा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर किया गया आयोजित

95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क औषधियों का किया गया वितरण

नीमच, 10 अगस्त 2026। आयुष विभाग के अंतर्गत जिले में ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो स्थानों पर निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में कुल 95 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया।
 आयुष्मान आरोग्य मंदिर थडोद द्वारा ग्राम चकसोडीझर में आयोजित शिविर में मरीजों की बीपी एवं शुगर की जांच की गई। शिविर में आमवात, चर्मरोग, श्वास-कास, अग्निमांद्य, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, विबंध, प्रवाहिका, अर्श, प्रदर, अम्लपित्त एवं शिरशूल सहित विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर उपचार एवं औषधियां प्रदान की गईं। शिविर में 54 रोगी लाभान्वित हुए। इस दौरान चिकित्सक डॉ. आर.पी. वर्मा एवं श्रीमती संजू भदौरिया ने सेवाएं दीं।
 इसी क्रम में शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय बावड़ा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों एवं अन्य लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर त्वचा रोग, उदर रोग, नेत्र रोग, श्वास-कास, अम्लपित्त, अग्निमांद्य, विबंध, उदर शूल, अतिसार, संधिवात तथा नाक-कान-गला संबंधी रोगों की जांच एवं उपचार किया गया। कुल 41 लाभार्थियों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं।
 शिविरों में ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को वर्षा ऋतु में होने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव, नशामुक्ति, तनाव प्रबंधन, स्वस्थ दिनचर्या तथा व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। विद्यालय में विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई तथा नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया।
 बावड़ा में आयोजित शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.आबिद खान, कंपाउंडर गोपाल कृष्ण गंधर्व, शाला के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, पंचायत सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
Department of Ayush, Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#Neemuch
#नीमच

चकसोडीझर एवं बावड़ा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर किया गया आयोजित 95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क औषधियों का किया गया वितरण नीमच, 10 अगस्त 2026। आयुष विभाग के अंतर्गत जिले में ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो स्थानों पर निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में कुल 95 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर थडोद द्वारा ग्राम चकसोडीझर में आयोजित शिविर में मरीजों की बीपी एवं शुगर की जांच की गई। शिविर में आमवात, चर्मरोग, श्वास-कास, अग्निमांद्य, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, विबंध, प्रवाहिका, अर्श, प्रदर, अम्लपित्त एवं शिरशूल सहित विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर उपचार एवं औषधियां प्रदान की गईं। शिविर में 54 रोगी लाभान्वित हुए। इस दौरान चिकित्सक डॉ. आर.पी. वर्मा एवं श्रीमती संजू भदौरिया ने सेवाएं दीं। इसी क्रम में शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय बावड़ा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों एवं अन्य लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर त्वचा रोग, उदर रोग, नेत्र रोग, श्वास-कास, अम्लपित्त, अग्निमांद्य, विबंध, उदर शूल, अतिसार, संधिवात तथा नाक-कान-गला संबंधी रोगों की जांच एवं उपचार किया गया। कुल 41 लाभार्थियों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं। शिविरों में ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को वर्षा ऋतु में होने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव, नशामुक्ति, तनाव प्रबंधन, स्वस्थ दिनचर्या तथा व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। विद्यालय में विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई तथा नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। बावड़ा में आयोजित शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.आबिद खान, कंपाउंडर गोपाल कृष्ण गंधर्व, शाला के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, पंचायत सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Department of Ayush, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित आज विद्यालयों में हुई तिरंगा प्रश्नोत्तरी, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग नीमच, 10 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार और कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को तिरंगे के महत्व और देश के प्रति सम्मान की भावना से जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में 10 अगस्त को विद्यालयों में तिरंगा प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीआरपीएफ नीमच, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेवली-देवली और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुचडौद, शा.क.उ.मा.वि.जीरन, शा.उ.मा.वि.भरभडिया, शा.उ.मा.वि.झांतला, शा.हाई स्कूल आलोरी तथा शा.हाई स्कूल मोडी में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों से तिरंगे के इतिहास, उसके स्वरूप, तीनों रंगों के महत्व, अशोक चक्र, स्वतंत्रता आंदोलन और नागरिक कर्तव्यों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्नों के उत्तर दिए। अभियान के तहत 11 अगस्त को तिरंगे से संबंधित चित्रकला,12 अगस्त को तिरंगा रैली,13 अगस्त को तिरंगा साइकिल रैली,14 अगस्त को तिरंगा सजावट और 17 अगस्त को मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा। विद्यालयों में आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना है। अभियान के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों की सहभागिता से विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। विद्यालयों में होने वाली गतिविधियों के छायाचित्र भी संबंधित विद्यालय गतिविधि समूह में साझा किए जा रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हो रही गतिविधियां विद्यार्थियों को देश के राष्ट्रीय प्रतीक और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का काम कर रही हैं। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Culture, Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh #HarGharTirangaAbhiyan #Neemuch #नीमच - Neemuch News