टीकमगढ़: टीकमगढ़ में मिनी बस से 920 क्विंटल मावा मिठाई जब्त, खाद्य विभाग ने जांच के लिए भेजा
भदौरा पेट्रोल पंप के पास एक मिनी बस को रोककर उसमें रखे मावा मिठाई और मिल्क पाउडर की जांच की गई। तहसीलदार पलक जैन ने कार्रवाई करते हुए बस से बड़ी मात्रा में मावा और मिल्क पाउडर जब्त किया। बताया जा रहा है कि करीब 19 बोरियों में यह सामग्री भरी हुई थी। खाद्य विभाग टीम मौके पर पहुंची। अधिकारी मनीष ने टीम के साथ सैंपल लिए, जिन्हें आगे जांच के लिए भेज दिया गया है।