हरिद्वार: जूना अखाड़े के संत पवित्र छड़ी यात्रा लेकर पहुंचे हरकीपौड़ी, तीर्थपुरोहितों ने किया स्वागत
जूना अखाड़े के संत पवित्र छड़ी यात्रा लेकर रविवार शाम करीब 4 बजे हरकीपौड़ी पहुंचे। यहां पहुंचने पर तीर्थपुरोहितों ने साधु संतों का जोरदार स्वागत किया और हरकीपौड़ी के ब्रह्मकुंड पर पवित्र छड़ी का विशेष पूजन कर गंगा में दुग्धाभिषेक किया गया। संतों और तीर्थपुरोहितों ने इस मौके पर विश्व भर में शांति की कामना की। जल्द ही छड़ी यात्रा मां मनसा देवी मंदिर भी जाएगी।