➡️ बंडा में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम आयोजित
➡️ 40 से अधिक हितग्राहियों के ऋण प्रकरण स्वीकृत
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत परंपरागत कारीगरों एवं शिल्पकारों को औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने तथा स्वरोजगार के लिए ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 14 सितंबर 2026 को विकासखंड बंडा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 60 से 70 हितग्राहियों एवं नागरिकों ने सहभागिता की। इस दौरान प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्राप्त ऋण प्रकरणों की बैंक स्तर पर समीक्षा की गई। लगभग 40 से 45 हितग्राहियों के ऋण प्रकरण स्वीकृत किए गए। ऋण स्वीकृति से स्थानीय कारीगरों एवं छोटे उद्यमियों को अपने पारंपरिक व्यवसाय को विस्तार देने, आवश्यक औजार एवं संसाधन जुटाने तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम का आयोजन एलडीएम जिला सागर श्री सहेंद्र पाल एवं श्रीमती शशि कोरी, सहायक संचालक ग्रामोद्योग (तकनीकी), हथकरघा, जिला पंचायत सागर के समन्वय से किया गया। विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों एवं शाखा प्रबंधकों ने हितग्राहियों को ऋण प्रक्रिया, बैंकिंग सुविधाओं तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। साथ ही पात्र हितग्राहियों के ऋण प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बंडा से श्री आलोक रिछारिया, सीबीआई दलपतपुर से श्री अंजुल मालवीय, भारतीय स्टेट बैंक बंडा से श्री अनुरुद्ध कोरी, पंजाब नेशनल बैंक बंडा से श्री मनोज साहू तथा मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक बंडा से श्री नीरज लोधी उपस्थित रहे। भारतीय रिजर्व बैंक की सीएफएल परियोजना के अंतर्गत समर्पित संस्था से श्री ओम शुक्ला, श्री पूरन लाल अहिरवार, सुश्री अमृता बंसल एवं सुश्री सावित्री अहिरवार ने हितग्राहियों को वित्तीय साक्षरता संबंधी जानकारी दी। सेंट्रल बैंक के बीसी सुपरवाइजर श्री जय पटेल ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों द्वारा हितग्राहियों को बैंकिंग प्रक्रिया एवं ऋण सुविधा से जुड़ी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar