कोल: बरसात से होने वाले जलभराव से शहरवासियों को मिलेगी निजात, ₹12.48 लाख के वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का हुआ शिलान्यास
Koil, Aligarh | Dec 19, 2025 शहर में बरसात के मौसम में होने वाले जलभराव से अब शहर वासियों को राहत मिलने जा रही है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल योजना से 12 करोड़ 48 लाख रुपए से वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। शुक्रवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा और महापौर प्रशांत सिंघल ने संयुक्त रूप से वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का शिलान्यास किया।