हाजीपुर: जिला पदाधिकारी के निर्देश पर PNG कनेक्शन के लिए जागरूकता और पंजीकरण अभियान ने पकड़ी तेज़ी
जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिले में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन उपलब्ध कराने तथा आम नागरिकों को PNG सुविधा के प्रति जागरूक करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। अधिक से अधिक परिवारों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक ईंधन सुविधा से जोड़ने के उद्देश्य से जागरूक किया गया।