नवाबगंज: बाराबंकी में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के सात लोग घायल; चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में गोंडा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और कार की टक्कर में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। हादसा नयागांव के पास हुआ, जहां टक्कर से कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।