सारठ: MLA चुन्ना सिंह ने अंबा-नचनिया खास बांध जीर्णोद्धार कार्य की आधारशिला रखी, सैकड़ों एकड़ जमीन सिंचित होगी
MLA चुन्ना सिंह ने शुक्रवार शाम 3 बजे पथरड्डा के अंबा-नचनिया खास बांध के जीर्णोद्धार कार्य की आधारशिला रखीं। बताया कि 20 एकड़ रकवा वाली बांध का जीर्णोद्धार होने से इलाके में सैकड़ों एकड़ जमीन की पटवन होगी। वहीं दर्जनों स्कूली बच्चों के बीच कॉपी, कलम, किताब आदि देकर मन लगाकर पढ़ाई करने के नसीहत भी दिए। मौके पर कई पंचायत प्रतिनिधि, JMM नेता व ग्रामीण मौजूद थे।