धनौरा: गजरौला के टीचर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
गजरौला पुलिस और एसओजी टीम ने चेन स्नैचिंग के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई सोने की चेन, दो तमंचे और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। घटना 28 फरवरी 2025 की है। टीचर्स कॉलोनी निवासी पुष्पा प्रजापति से दो मास्कधारी बदमाशों ने चेन छीन ली थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।