बांका: एसपी ने देर रात श्रावणी मेला की सुरक्षा व्यवस्था का सघन निरीक्षण किया
Banka, Banka | Aug 3, 2026 श्रावणी मेला 2026 के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुगम संचालन को लेकर रविवार की रात लगभग 11 बजे पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने मेला क्षेत्र का सघन भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था के संधारण की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में एसपी ने कटोरिया नियंत्रण कक्ष एवं शिवलोक अस्थायी थाना का स्थलीय निरीक्षण किया।