बेटे पर काला-जादू के शक में की तांत्रिक की ह#त्या #bharatpurnews #kalajadu #crimenews
भरतपुर में बेटे पर काला जादू करने के शक में पिता ने साले और उसके दोस्त के साथ मिलकर तांत्रिक की हत्या की थी। आरोपी को लगता था कि तांत्रिक ने उसके बेटे को बीमार किया है और जानबूझकर ठीक नहीं कर रहा है। जबकि उसने डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने कोई बीमारी नहीं होने की बात कही थी।
इसके बाद आरोपी ने अपने साले और साले के दोस्त के साथ मिलकर तांत्रिक को मारने का प्लान बनाया। उसने प्लॉट दिखाने के बहाने तांत्रिक को बुलाया और गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को झाड़ियों में फेंक दिया था।
Bharatpur Police
Crime News
Nathdwara, Rajsamand | Jun 28, 2026