सूरजपुर: विश्रामपुर में लाइफलाइन एक्सप्रेस से जरूरतमंद मरीजों को मिल रहा निःशुल्क इलाज
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में विश्रामपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-02 पर 16 अगस्त से 05 सितंबर तक लाइफलाइन एक्सप्रेस का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संचालित हो रहा है। दूर-दराज से पहुंचे मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच, परामर्श और उपचार की सुविधाएं दी जा रही हैं। शिविर में आंखों की जांच व मोतियाबिंद सर्जरी, कान की जांच।