बाह: चौरंगा हार गांव में भैंस के पास पटाखा फोड़ने के विरोध में हुई मारपीट, दो युवक हुए घायल
बाह थाना क्षेत्र स्थित चौरंगा हार गांव में भैंस के पास पटाखा फोड़ने से मना करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस झड़प में अभिषेक के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि ऐजाद अंदरूनी रूप से घायल हुआ। मौके पर ग्रामीणों के जुटने के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। सोमवार शाम 6 बजे चार्ज संभाल रहे हरि शंकर ने बताया कि मामले की जांच जारी ह