कोरांव: प्राथमिक विद्यालय नथऊपुर के वार्षिकोत्सव समारोह में विधायक राजमणि कोल ने कहा, बच्चे ही देश के भविष्य हैं
कोरांव विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय नथऊपुर में सोमवार को वार्षिकोत्सव एवं अंकपत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कोरांव विधायक राजमणि कोल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को अंकपत्र वितरित किए और कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं।