खानपुर थाना क्षेत्र के ईशोपुर गाँव में मजदूरी कर वापस घर लौट रहे बाइक सवार मजदूर की दूसरी बाइक से जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में उक्त मजदूर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। उपचार के लिए तत्काल दोनों को सैदपुर सीएचसी ले जाया गया, जहाँ से दोनों को ही गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।