75 गांवों को अब भी रोडवेज बस का इंतजार-ओखलकांडा ब्लॉक की बहनों को कब मिलेगा रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का उपहार-
कुमाऊं के द्वार हल्द्वानी से ब्लॉक ओखलकांडा के खनस्यूं और पतलोट तक रोडवेज बस सेवा शुरू कराने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। रक्षाबंधन पर प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने के सरकार के दावे के बीच ओखलकांडा क्षेत्र के लोगों ने सवाल उठाया है कि यहां की महिलाओं को सरकारी रोडवेज बस के दर्शन तक नहीं होते।