लहलादपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम
जनता बाजार थाना क्षेत्र के शोभीपुर छठ घाट के समीप दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान धमसर गांव निवासी कमलेश तिवारी के पुत्र अभिषेक कुमार तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी के रूप में हुई है। बताया जाता है की धमसर गांव के लोग दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभीपुर छठ घाट पहुंचे थे। इसी दौरान अभिषेक डूब गया।