पंडारक: खेत में चोरी रोकने पहुंचे किसान की हत्या, गमछे से गला घोंटने का आरोप, पुलिस जाँच में जुटी
पंडारक थाना क्षेत्र के पैठानी चक में खेत से करीब 50 वर्षीय बिहारी महतो का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने सुबह 8 बजे बताया कि फसल चोरी रोकने के लिए वे सुबह करीब चार बजे खेत पहुंचे थे। आरोप है कि चोरों से मुठभेड़ के दौरान गमछे से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।