शराब दुकान के पास आधी रात दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल; शराब प्रेमी रहें सावधान!
कांकेर। कांकेर जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र में आधी रात शराब दुकान के पास तेंदुआ दिखाई देने का मामला सामने आया है। तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
शराब दुकान के पास तेंदुआ दिखाई देने की खबर के बाद वहां आने-जाने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर देर रात शराब दुकान जाने वाले लोग सावधानी बरतें और आसपास तेंदुआ दिखाई देने पर उसके करीब जाने या उसे छेड़ने की कोशिश न करें।
**नरहरपुर वन परिक्षेत्र का यह मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।** वन विभाग की ओर से मामले की पुष्टि और आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी का इंतजार है।
#newsupdate #chhattisgarh #reelsinstagram #viralvideos #shorts
Kanker, Kanker | Oct 20, 2026