चक्कर बाइफरकेशन के पास ट्रैवलर और HRTC इलेक्ट्रिक बस में टक्कर, यातायात वन-वे
वाहनों को बारी-बारी से निकाला जा रहा, मौके पर ट्रैफिक पुलिस तैनात; वाहन चालकों से सहयोग की अपील
शिमला। राजधानी शिमला के चक्कर बाइफरकेशन के पास ट्रैवलर और HRTC की इलेक्ट्रिक बस के बीच टक्कर होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। हादसे के बाद एहतियातन इस मार्ग पर यातायात वन-वे कर दिया गया है। वाहनों को बारी-बारी से निकाला जा रहा है, जिससे मौके पर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही धीमी हो सकती है।
ट्रैफिक पुलिस शिमला के अनुसार, संबंधित वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद यातायात व्यवस्था को सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा। मौके पर ट्रैफिक पुलिस की टीम तैनात है और यातायात सुचारु बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें और धैर्य बनाए रखें।