रतनी फरीदपुर: जहानाबाद सांसद कार्यक्रम में बार बालाओं का नृत्य देखते आए नजर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जहानाबाद सांसद Surendra Prasad Yadav का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सांसद एक कार्यक्रम के दौरान बैठकर बार बालाओं के डांस का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे सामान्य सांस्कृतिक कार्यक्रम बता रहे हैं।