डेरा बस्सी के रविंदर कुमार बत्रा बने भाजपा पंजाब के आरटीआई सेल के को-कन्वीनर
**डेरा बस्सी:** (राकेश गांधी) डेरा बस्सी के श्री रविंदर कुमार बत्रा जी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब के आरटीआई सेल का को-कन्वीनर नियुक्त किया गया है। भाजपा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सरदार केवल सिंह ढिल्लों सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में विभिन्न पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपने की घोषणा की गई।
रविंदर कुमार बत्रा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से डेरा बस्सी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उनकी नियुक्ति को पार्टी संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
#deeabassi #bjppunjab