विकसित भारत-जी राम जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन ने कहा जी राम जी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और गरीबी उन्मूलन को नई गति मिलेगी। अब श्रमिकों को 100 दिनों के बजाय 125 दिनों का रोजगार तथा 261 रुपये के स्थान पर 300 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी मिलेगी।
यह योजना ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।