कलेक्टर ने उत्कृष्ट सहकारी समिति पदाधिकारियों व कर्मचारियों को किया सम्मानित
सहकारिता विभाग द्वारा 29 जून से 6 जुलाई तक आयोजित सहकारी सप्ताह का समापन कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो की उपस्थिति में प्रशिक्षण सह कार्यशाला के साथ हुआ।
कार्यशाला में सहकारी संस्थाओं के प्रभावी संचालन, डिजिटलीकरण, पारदर्शिता और सुशासन पर चर्चा की गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली PACS, मत्स्य, डेयरी व बुनकर सहकारी समितियों तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रबंधकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों, शाखा प्रबंधकों और पर्यवेक्षकों को "सहकार प्रेरणा पुरस्कार" एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
#saktidist
@chhattisgarhcmo