जांजगीर: शिवरीनारायण को 63 करोड़ से अधिक की सौगात: महानदी पर बनेगा नया पुल, एसटीपी प्लांट और नगरपालिका बनाने की दिशा में पहल
माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ करते हुए महानदी पर 63 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नए पुल के निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही नगर के गंदे पानी के शोधन के लिए एसटीपी प्लांट स्थापित करने, राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत शिवरीनारायण का विकास करने।