टेहरोली: खिसनी खुर्द में मेडिकल स्टोर पर लगे गंभीर आरोप, जांच करने पहुंची टीम को दुकान बंद मिली
तहसील क्षेत्र के ग्राम खिसनी खुर्द में संचालित “गोविंद मेडिकल स्टोर” को लेकर की गई शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक केके राजपूत के नेतृत्व में टीम ने मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर छापेमारी की, लेकिन मौके पर मेडिकल स्टोर बंद मिला।