खेरागढ़: सैंया क्षेत्र में हाईवे पर अज्ञात कार की टक्कर से फैक्ट्री कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
थाना सैंया क्षेत्र अंतर्गत आगरा-ग्वालियर हाईवे पर मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बीरई निवासी श्याम सिंह पुत्र होरीलाल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, श्याम सिंह सिकंदरा स्थित जूते की फैक्ट्री से काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बीरई के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार द