पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के मोहनपुर प्रखंड के पत्थर घाट स्थित दीप पब्लिक स्कूल में बज्जिका भाषा संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता पूर्व मुखिया सुरेन्द्र कुमार राय और संचालन जिलाध्यक्ष एवं पर्यावरणविद् बशिष्ठ राय बशिष्ठ ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अजय कुमार बुल्गानीन और विशिष्ट अतिथि ज्वाला सांध्यपुष्प रहे।