रक्षाबंधन पर सरायअकिल में लगा भीषण जाम, घंटों फंसे रहे राहगीर
करन चौराहा से फकीराबाद, पटेल चौराहा और बाजार रोड तक वाहनों की लंबी कतारें, पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में जुटे रहे
सरायअकिल, कौशांबी। रक्षाबंधन पर्व को लेकर शुक्रवार को सरायअकिल कस्बे में उमड़ी भीड़ के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। थाना सरायअकिल क्षेत्र के प्रमुख करन चौराहा पर दोपहर से ही भीषण जाम लग गया। देखते ही देखते जाम का दायरा बढ़कर फकीराबाद, पटेल चौराहा, बाजार रोड समेत पूरे कस्बे तक पहुंच गया। मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों को घंटों जाम के झाम में फंसे रहना पड़ा।
रक्षाबंधन पर्व पर बाजारों में खरीदारी और आवागमन बढ़ने के कारण करन चौराहा पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता गया। स्थिति यह रही कि चार पहिया और दोपहिया वाहनों के साथ साइकिल सवार तक जाम में फंस गए। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से लोगों को आगे बढ़ने के लिए जगह तक नहीं मिल प�
Manjhanpur, Kaushambi | Aug 28, 2026