कुंडम: लोडिंग ऑटो की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक फरार
कुंड़म थाना क्षेत्र के अंतर्गत बघराजी में बुधवार की शाम एक सड़क हादसा हो गया। तेज गति व लापरवाही से आ रही एक लोडिंग ऑटो ने आगे चल रहे बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चला रहा युवक अरविंद कातकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया, जहां उसका इल