सिकंदराराऊ: हाथरस में ग्राम जिमिसपुर में फायरिंग और मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार
थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने ग्राम जिमिसपुर में हुई फायरिंग और मारपीट की घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान में कमलेश, विवेक और अभिषेक को पकड़ा गया।