मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत पतौना थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.242 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बेनीपट्टी डीएसपी अमित कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मधुबनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
#Madhubani #Bisfi #Benipatti #BiharPolice #MadhubaniPolice #DrugBust #CannabisSeizure #NDPSAct #BiharNews #DENNewsMadhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Bisfi News ] [ Benipatti News ] [ Patouna Police ] [ Madhubani Police ] [ Amit Kumar DSP ] [ Cannabis Seizure ] [ Ganja Smuggling ] [ NDPS Act ] [ Bihar Police ]