कुलपहाड़: धवार में जुआ खेलते 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, 4 हजार रुपये व ताश की गड्डी बरामद
पुलिस ने अमर सिंह, नारायण यादव, रामराजा अहिरवार और दीपक यादव निवासी ग्राम धवार को ताश के पत्तों से जुआ खेलते पकड़ा। मौके से 2200 रुपये मालफड़, 1800 रुपये जामातलाशी सहित कुल 4000 रुपये और 52 ताश पत्ते बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना महोबकंठ में जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।