बाढ़: बिचली मलाही में गंगा स्नान के दौरान बाढ़ में डूबे 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Barh, Patna | Sep 7, 2026 बाढ़ के बिचली मलाही में गंगा स्नान के दौरान 40 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने लगभग 4 बजे बताया कि वह गंगा नदी के किनारे घास लाने गए थे इसी दौरान स्नान करने लगे। गहरे पानी में चले जाने के बाद वे जलकुंभी में फंस कर डूब गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची प्रशासन द्वारा खोजबीन की गई और शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।