गुरूर: गुरुर तहसील में झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया का असर
Gurur, Balod | Jul 4, 2026 गुरुर तहसील क्षेत्र मे एक सप्ताह पहले सामान्य से काफी कम वर्षा होने के कारण किसान चिंतित थे। खेतों की तैयारी पूरी होने के बावजूद पर्याप्त बारिश नहीं होने से धान की बुवाई प्रभावित हो रही थी,लेकिन अब गुरुर सहित ग्रामीण क्षेत्रो मे अच्छी बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है। गुरुर तहसील मे अब रुक रुक कर हो रही झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी।