नानपारा: गुरदास पुरवा गांव में भाजपा युवा मोर्चा ने नमो युवा चौपाल कार्यक्रम किया आयोजित, विधायक रहे मौजूद
नानपारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरदास पुरवा में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नमो युवा चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा रहे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी युवाओं के साथ संवाद कर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई।