दमयंती नगर: रक्षित केंद्र में पदस्थ आरआई हेमंत बरहैया को पदोन्नति, सागर DIG ने दी बधाई
दमोह रक्षित केंद्र मे पदस्थ आर आई हेमंत बरहैया के पदोन्नत होने पर आज शुक्रवार शाम 6 बजे बांदकपुर पहुंचे DIG सागर जोन तरुण नायक ने रिवन हटाते हुए फ़ित्ति लगाकर उन्हें पदोन्नत करते हुए उन्हें बधाईयां दी। अब वह DSP यातयात सागर का पदभार संभालेंगे। इस दौरान कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी रही।