दमयंती नगर: महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा जागेश्वरनाथ कोरिडोर, सीएम करेंगे भूमिपूजन, सांसद राहुल ने की अपील
दमोह जिले के भक्तों की बहु प्रतीक्षित मांग पर बांदकपुर में उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर जागेश्वरनाथ कोरिडोर का निर्माण होने जा रहा है। जिसके भूमिपूजन के लिए 9 मई को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बांदकपुर पहुंचेंगे। इस संबंध में सांसद राहुल सिंह ने आज बुधवार शाम 7 बजे जानकारी देते हुए ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनने आम नागरिकों से बांदकपुर पहुंचने की अपील की है।