दमयंती नगर: बस स्टैंड के पास अनियंत्रित होकर पलटा किराना सामग्री लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली, बने जाम के हालात
दमोह देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत बस स्टैंड के पास बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात करीब 1 से 2 बजे के बीच एक किराना सामग्री को लेकर जा रहा तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग पर पलट गया। घटना के बाद मौके राहगीरों का जमावड़ा लग गया और मुख्य मार्ग पर ही ट्रेक्टर पलटने से दोनों ओर जाम के हालत निर्मित हो गए।