बहादुरपुर: भालपट्टी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कांड संख्या-06/26 की मुख्य अभियुक्त रेखा देवी गिरफ्तार
भालपट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए कांड संख्या-06/26 की प्राथमिक अभियुक्त रेखा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त रेखा देवी, पति नागे पासवान, ग्राम मँझरहिया थाना भालपट्टी की निवासी बताई जाती हैं। भालपट्टी थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना एवं अनुसंधान के आधार पर की गई इस कार्रवाई में अभियुक्त को विधिवत हिरासत में लिया गया।