कोंडागांव: कोंडागांव एसपी ने शिक्षकों को लोन दिलाने के नाम पर 10-12 करोड़ की ठगी के मामले का किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
कोंडागांव जिले के फ़रसगांव और केशकाल पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। 40 से अधिक शिक्षकों को लोन दिलाने के नाम पर 10 से 12 करोड़ की ठगी की गई थी। आज गुरुवार दोपहर 2 बजे एसपी पंकज चंद्रा ने फरसगांव थाने में प्रेसवार्ता आयोजित कर मामले का खुलासा किया है।