बांका: चांदन नदी छठ घाट पर महादेव एनक्लेव कंपनी ने लगाया चिकित्सा शिविर, लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
Banka, Banka | Nov 7, 2024 प्रत्येक साल की तरह छठ पूजा में महादेव एनक्लेव कंपनी के द्वारा चांदन नदी छठ घाट पर चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। गुरुवार की शाम करीब 4 बजे से चिकित्सा शिविर में लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर में डॉ एस के यादव के द्वारा सभी लोगों की स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान लोगों को दवाई भी निशुल्क उपलब्ध कराई गई।