बांका: छठ पर्व को लेकर जिले में 540 जगहों पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त, डीएम व एसपी ने संयुक्त आदेश किया जारी
Banka, Banka | Nov 7, 2024 छठ पर्व काे लेकर डीएम अंशुल कुमार एवं एसपी डाॅ सत्यप्रकाश ने संयुक्त आदेश जारी कर दिया है। जिसके तहत बांका जिलेभर मे 540 जगहों पर दंडाधिकारी से लेकर पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। जिलेभर में एक हजार से अधिक पुलिस जवानाें काे लगाया जाएगा। एसडीएम ने गुरुवार की सुबह 11बजे कई छठ घाट का निरीक्षण भी किया।